Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
वाइल्ड लाइफ
29 Jul, 2026

भारत में 3,682 बाघ, संरक्षण में दुनिया में नंबर-1: भूपेंद्र यादव

अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि भारत में 3,682 बाघ हैं और देश दुनिया के लगभग 75 प्रतिशत बाघों के साथ बाघ संरक्षण में अग्रणी बना हुआ है।

नई दिल्ली, 29 जुलाई।

केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि भारत ने बाघ संरक्षण के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर अपनी अग्रणी भूमिका को और मजबूत किया है। उन्होंने बताया कि दुनिया के लगभग 75 प्रतिशत बाघ भारत में हैं और ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में उनकी संख्या बढ़कर 3,682 बाघ हो गई है। ये देश के 58 टाइगर रिजर्व में फैले हुए हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर बुधवार को एक्स पर साझा किए गए संदेश में उन्होंने कहा कि बाघों की बढ़ती संख्या देश के जंगलों की बेहतर स्थिति और वन्यजीव संरक्षण के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों का परिणाम है। यह उपलब्धि संरक्षण से जुड़ी नीतियों और पहलों की प्रभावशीलता को भी दर्शाती है।

उन्होंने कहा कि बाघों और उनके प्राकृतिक आवास की सुरक्षा के लिए सरकार की प्रतिबद्धता आगे भी बनी रहेगी। साथ ही जंगलों से जुड़े स्थानीय समुदायों की आजीविका को सशक्त बनाने और उनके हितों की रक्षा के लिए भी लगातार प्रयास जारी रखे जाएंगे।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़