Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

जम्मू और कश्मीर
29 Jul, 2026

ऑपरेशन कामधेनु में 81 गोवंशीय पशु तस्करों से छुड़ाए

जम्मू ग्रामीण पुलिस ने ऑपरेशन कामधेनु के तहत तीन कार्रवाई में 81 गोवंशीय पशुओं को छुड़ाकर तीन वाहन जब्त किए और एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

जम्मू, 29 जुलाई।

जम्मू ग्रामीण पुलिस ने ऑपरेशन कामधेनु के तहत कार्रवाई करते हुए गोवंश तस्करी के तीन प्रयासों को विफल कर दिया। अभियान के दौरान 81 गोवंशीय पशुओं को सुरक्षित छुड़ाया गया और तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे तीन वाहनों को जब्त किया गया।

सिद्धड़ा ब्रिज पर नाका जांच के दौरान पुलिस ने एक ट्रक से 36 गोवंशीय पशु बरामद किए। कार्रवाई के दौरान चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

एक अन्य कार्रवाई में बन टोल पर पीछा कर पुलिस ने दूसरे ट्रक से 34 गोवंशीय पशुओं को मुक्त कराया। इसके बाद तीसरे अभियान में पुलिस पोस्ट मनवाल की टीम ने नधाल क्षेत्र में एक महिंद्रा पिकअप से 11 गोवंशीय पशु बरामद किए।

इस मामले में वाहन चालक अब्दुल गनी निवासी कटियाल, आर.एस. पुरा को गिरफ्तार कर लिया गया। नागरोटा और झज्जर कोटली थानों में संबंधित धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए हैं और आगे की जांच जारी है।

|
आज का राशिफल

बुद्घि व धन का दुरूपयोग न करें। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। भ्रातृपक्ष में विरोध की संभावना है। आय-व्यय समान रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यर्थ प्रपंच में समय न गंवाकर काम पर ध्यान दीजिए। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। मान-सम्मान में वृद्घि होगी। शुभांक-2-5-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 28°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़