Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

मध्य प्रदेश
29 Jul, 2026

राजगढ़ में दो सड़क हादसे, दो शिक्षक समेत तीन लोग गंभीर घायल

एनएच-52 और खुजनेर रोड पर हुए अलग-अलग हादसों के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, पुलिस ने जांच शुरू की।

राजगढ़, 29 जुलाई।

राजगढ़ जिले में बुधवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में दो शिक्षकों सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घटनाओं के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि पुलिस ने मामलों की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार पहला हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर जालपा माता मंदिर के समीप हुआ। यहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार अशोक वर्मा निवासी सेमली कांकड़ को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। घायल को जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

दूसरी घटना खुजनेर रोड पर चाटूखेड़ा जोड़ के पास हुई। यहां सामने से आ रहे तेज रफ्तार दुग्ध वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार ओमप्रकाश वर्मा निवासी रनावा थाना छापीहेड़ा और सियाराम वर्मा निवासी कल्पोनी थाना खुजनेर गंभीर रूप से घायल हो गए।

दोनों घायलों के पैरों में गंभीर चोटें आने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार दोनों शिक्षक बांइहेड़ा स्कूल में पदस्थ हैं और विद्यालय से अपने गांव लौट रहे थे, तभी दुर्घटना का शिकार हो गए। पुलिस ने दोनों मामलों में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

|
आज का राशिफल

बुद्घि व धन का दुरूपयोग न करें। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। भ्रातृपक्ष में विरोध की संभावना है। आय-व्यय समान रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यर्थ प्रपंच में समय न गंवाकर काम पर ध्यान दीजिए। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। मान-सम्मान में वृद्घि होगी। शुभांक-2-5-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 28°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़