Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

सरकार व नीतियाँ
29 Jul, 2026

असम बाढ़ पर अमित शाह ने लिया हालात का जायजा, मुख्यमंत्री को हरसंभव मदद का भरोसा

गृह मंत्री ने फोन पर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की, केंद्र सरकार ने पुनर्वास और पुनर्निर्माण में सहयोग का आश्वासन दिया।

गुवाहाटी, 29 जुलाई।

असम में बाढ़ की स्थिति के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा से फोन पर बातचीत कर राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने राज्य में चल रहे अभियान की समीक्षा करते हुए केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।

मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि गृह मंत्री ने राज्य में बाढ़ की मौजूदा स्थिति, राहत कार्यों और बचाव अभियान की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार आवश्यकता के अनुसार राहत, पुनर्वास और पुनर्निर्माण कार्यों में पूरा सहयोग जारी रखेगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि बातचीत के दौरान अमित शाह ने राज्य की परिस्थितियों पर सभी स्तरों से जानकारी ली और आश्वस्त किया कि केंद्र सरकार की संबंधित एजेंसियां पूरी तरह सहयोग करेंगी। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि इससे पहले भी केंद्र की ओर से अंतर-मंत्रालयी टीम को राज्य भेजा जा चुका है, ताकि हालात का आकलन कर आवश्यक सहायता सुनिश्चित की जा सके।

डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने बाढ़ जैसी चुनौतीपूर्ण स्थिति में असम के प्रति केंद्र सरकार के सहयोग और संवेदनशीलता के लिए गृह मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में केंद्र का निरंतर सहयोग राज्य के राहत और पुनर्वास प्रयासों को मजबूती प्रदान करेगा।

|
आज का राशिफल

बुद्घि व धन का दुरूपयोग न करें। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। भ्रातृपक्ष में विरोध की संभावना है। आय-व्यय समान रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यर्थ प्रपंच में समय न गंवाकर काम पर ध्यान दीजिए। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। मान-सम्मान में वृद्घि होगी। शुभांक-2-5-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 28°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़