Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
29 Jul, 2026

जोधपुर में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान, 150 ठिकानों पर पुलिस की दबिश

चार एनडीपीएस प्रकरण दर्ज, तीन आरोपी गिरफ्तार; डोडा पोस्त, अफीम का दूध, गांजा और दुपहिया वाहन जब्त।

जोधपुर, 29 जुलाई।

जोधपुर कमिश्नरेट की जिला पश्चिम पुलिस ने नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए विशेष अभियान चलाते हुए शहर के विभिन्न इलाकों में एक साथ व्यापक कार्रवाई की। अभियान के तहत चाय की थड़ियों, ढाबों और मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त की आशंका वाले 150 ठिकानों पर दबिश दी गई।

पुलिस उपायुक्त पश्चिम कमल शेखावत के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त प्रवीण कुमार, सहायक पुलिस आयुक्तों और संबंधित थाना प्रभारियों की निगरानी में अलग-अलग पुलिस टीमों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन तलाशी और जांच अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान एनडीपीएस अधिनियम के तहत कुल चार मामले दर्ज किए गए, जबकि तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

अभियान के दौरान पुलिस ने एक किलो अवैध डोडा पोस्त, 50 ग्राम अफीम का दूध और 67 ग्राम गांजा बरामद किया। इसके साथ ही मादक पदार्थों की तस्करी में इस्तेमाल किया जा रहा एक दुपहिया वाहन भी जब्त किया गया।

पुलिस के अनुसार लूणी थाना क्षेत्र में एनडीपीएस अधिनियम के तहत दो प्रकरण दर्ज किए गए, जबकि देवनगर और सरदारपुरा थाना क्षेत्रों में एक-एक मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

|
आज का राशिफल

बुद्घि व धन का दुरूपयोग न करें। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। भ्रातृपक्ष में विरोध की संभावना है। आय-व्यय समान रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यर्थ प्रपंच में समय न गंवाकर काम पर ध्यान दीजिए। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। मान-सम्मान में वृद्घि होगी। शुभांक-2-5-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 28°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़