Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
29 Jul, 2026

जयपुर में दिनदहाड़े युवक की लाठियों से पीटकर हत्या, चार संदिग्ध हिरासत में

मानसरोवर क्षेत्र में वारदात का वीडियो वायरल, पुलिस लूट समेत सभी पहलुओं पर कर रही जांच।

जयपुर, 29 जुलाई।

राजधानी जयपुर के मानसरोवर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक युवक की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे लूट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) राजर्षि राज ने बताया कि मृतक की पहचान मध्यप्रदेश के श्योपुर निवासी बलवीर के रूप में हुई है। वह पिछले करीब एक वर्ष से जयपुर के गुर्जर की थड़ी स्थित शांति नगर में किराये पर रहकर मार्बल और टाइल्स का काम करता था। उसकी पत्नी और तीन बच्चे मध्यप्रदेश में रहते हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने शहरभर में नाकाबंदी कर संदिग्धों की तलाश शुरू की और चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस के मुताबिक मंगलवार शाम बलवीर शांति नगर इलाके में सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान चार युवक लाठियां लेकर पीछे से पहुंचे और उसके सिर पर लगातार हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल बलवीर को पहले जयपुरिया अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया। उपचार के दौरान मंगलवार रात करीब 11:30 बजे उसकी मौत हो गई। शव को एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। मृतक के भाई रामवीर की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है।

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें चार युवक रेलिंग पार कर बलवीर के पास पहुंचते और पीछे से लाठियों से हमला करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में हमले के बाद बलवीर के सड़क पर गिरने का दृश्य भी कैद हुआ है।

मृतक के साथी झार सिंह ने बताया कि आरोपियों ने पहले केशव नामक मजदूर के साथ मारपीट की थी। इसके बाद पांच-छह युवक डंडे और सरिए लेकर पहुंचे और बलवीर सहित अन्य मजदूरों पर हमला कर दिया। झगड़े के दौरान मौजूद मजदूरों और राहगीरों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

भीम आर्मी से जुड़े जितेंद्र हटवाल ने दावा किया कि मजदूरों के अनुसार हमला लूट के इरादे से किया गया था। हालांकि पुलिस का कहना है कि हत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच और संदिग्धों से पूछताछ पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

|
आज का राशिफल

बुद्घि व धन का दुरूपयोग न करें। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। भ्रातृपक्ष में विरोध की संभावना है। आय-व्यय समान रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यर्थ प्रपंच में समय न गंवाकर काम पर ध्यान दीजिए। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। मान-सम्मान में वृद्घि होगी। शुभांक-2-5-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 28°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़