Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
29 Jul, 2026

फतेहपुर में चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; सभी गहने बरामद

घर से आभूषण चोरी की वारदात में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 25 वर्षीय आरोपी को दबोचा, जांच जारी।

धर्मशाला, 29 जुलाई।

पुलिस जिला नूरपुर के फतेहपुर थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सभी आभूषण भी बरामद कर लिए हैं। मामले में नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

पुलिस के अनुसार फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव मोच उपरला निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 25 जुलाई 2026 को अज्ञात व्यक्ति उनके घर में घुस गया और अलमारी में रखे आभूषण चोरी कर फरार हो गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर 25 वर्षीय शुभम, पुत्र स्वर्गीय कुलबीर सिंह, निवासी गांव बद्धवाडा, तहसील फतेहपुर की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए सभी आभूषण बरामद कर लिए।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पुलिस जिला नूरपुर ने बताया कि मामले की गहन जांच के बाद आरोपी की गिरफ्तारी संभव हो सकी। उन्होंने कहा कि प्रकरण में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है और पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

|
आज का राशिफल

बुद्घि व धन का दुरूपयोग न करें। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। भ्रातृपक्ष में विरोध की संभावना है। आय-व्यय समान रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यर्थ प्रपंच में समय न गंवाकर काम पर ध्यान दीजिए। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। मान-सम्मान में वृद्घि होगी। शुभांक-2-5-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 28°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़