Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
29 Jul, 2026

राजगढ़ में बंद कमरे में 18 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर दी जान

बड़े भाई ने दरवाजा तुड़वाया तो कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक, पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी।

राजगढ़, 29 जुलाई।

राजगढ़ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित भंवर कॉलोनी में एक 18 वर्षीय युवक ने बंद कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार जीरापुर निवासी लखन पुत्र मनोहर सिंह राव, जो वर्तमान में भंवर कॉलोनी में किराये से रहकर काम करता था, मंगलवार रात अपने कमरे में था। देर रात इंदौर से लौटे उसके बड़े भाई ने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया।

कमरे के भीतर युवक रस्सी के फंदे पर लटका मिला। परिजन और स्थानीय लोग उसे तत्काल जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। युवक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसकी हर पहलू से जांच की जा रही है। परिजनों और परिचितों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

|
आज का राशिफल

बुद्घि व धन का दुरूपयोग न करें। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। भ्रातृपक्ष में विरोध की संभावना है। आय-व्यय समान रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यर्थ प्रपंच में समय न गंवाकर काम पर ध्यान दीजिए। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। मान-सम्मान में वृद्घि होगी। शुभांक-2-5-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 28°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़