Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
29 Jul, 2026

गांजा बेचने की फिराक में घूम रहे दो आरोपित गिरफ्तार, 3.380 किलो गांजा जब्त

रायपुर पुलिस ने आजाद चौक क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए गांजा बेचने की फिराक में घूम रहे दो आरोपितों को गिरफ्तार कर 3.380 किलोग्राम गांजा जब्त किया है।

रायपुर, 29 जुलाई।

राजधानी की आजाद चौक थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की अवैध बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गांजा बेचने की फिराक में घूम रहे दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 3.380 किलोग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 1.69 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार 28 जुलाई 2026 को सूचना मिली थी कि ईदगाहभाठा स्थित मैदान के पास दो व्यक्ति गांजा लेकर ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) रॉबिन्सन गुरिया के निर्देश पर आजाद चौक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर घेराबंदी की।

पुलिस टीम ने संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपनी पहचान रहमु खान और ईकबाल खान उर्फ इद्दु, निवासी ईदगाहभाठा, थाना आजाद चौक, रायपुर के रूप में बताई। तलाशी के दौरान उनके पास रखे थैले से गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने दोनों आरोपितों के कब्जे से कुल 3.380 किलोग्राम गांजा जब्त कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में अपराध क्रमांक 163/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) और 29 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

|
आज का राशिफल

बुद्घि व धन का दुरूपयोग न करें। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। भ्रातृपक्ष में विरोध की संभावना है। आय-व्यय समान रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यर्थ प्रपंच में समय न गंवाकर काम पर ध्यान दीजिए। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। मान-सम्मान में वृद्घि होगी। शुभांक-2-5-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 28°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़