Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
29 Jul, 2026

15 लाख की अवैध शराब के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

चील्ह पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई में बिहार जा रही 2704 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, पिकअप वाहन सीज।

मीरजापुर, 29 जुलाई।

चील्ह थाना पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 15 लाख रुपये कीमत की अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने शराब की खेप बिहार ले जा रहे दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान शराब से लदी पिकअप को भी सीज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) और क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन में सूचना मिलने पर चील्ह थाना क्षेत्र के पुराना बाड़ा गांव के पास एक पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली गई। वाहन क्रमांक यूपी 65 आरटी 2856 से बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई।

तलाशी के दौरान पुलिस को 1870 बोतल आफ्टर डार्क ब्लू (180 एमएल), 775 बोतल मैजिक मूवमेंट जामुन स्पाइसी मिंट (180 एमएल), 8 बोतल रॉयल स्टैग (750 एमएल) और 51 बोतल मैजिक मूवमेंट ऑरेंज व ग्रीन एप्पल (750 एमएल) मिलीं। कुल मिलाकर 2704 बोतल शराब जब्त की गई।

पुलिस ने मौके से बिहार के अरवल जिले के निवासी अमित कुमार सिन्हा और जैकी कुमार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे मध्यप्रदेश के मऊगंज क्षेत्र से शराब लाकर बिहार में अधिक कीमत पर बेचते थे। इस बार भी शराब की खेप बिहार पहुंचाई जा रही थी, लेकिन रास्ते में पुलिस ने पकड़ लिया।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया गया है। शराब तस्करी में इस्तेमाल की गई पिकअप को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज किया गया है। कार्रवाई में थानाध्यक्ष वैद्यनाथ सिंह, चील्ह पुलिस टीम और आबकारी विभाग के अधिकारियों की संयुक्त भूमिका रही।

|
आज का राशिफल

बुद्घि व धन का दुरूपयोग न करें। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। भ्रातृपक्ष में विरोध की संभावना है। आय-व्यय समान रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यर्थ प्रपंच में समय न गंवाकर काम पर ध्यान दीजिए। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। मान-सम्मान में वृद्घि होगी। शुभांक-2-5-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 28°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़