Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
29 Jul, 2026

अशोक विहार के पार्क में युवक की चाकू मारकर हत्या, महिला घायल

दिल्ली के अशोक विहार में पार्क में बैठे युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उसके साथ मौजूद महिला घायल हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

नई दिल्ली, 29 जुलाई।

उत्तर पश्चिमी जिले के अशोक विहार इलाके में बुधवार दोपहर पार्क में बैठे एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उसके साथ मौजूद एक महिला हमले में घायल हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक बुधवार दोपहर करीब 3:33 बजे भारत नगर थाना पुलिस को पीसीआर कॉल के माध्यम से अशोक विहार में चाकूबाजी की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को देवकी (26) निवासी जहांगीरपुरी और सुनील (30) निवासी मैनपुरी घायल अवस्था में मिले। दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने सुनील को मृत घोषित कर दिया। घायल महिला का उपचार जारी है।

प्रारंभिक पूछताछ में देवकी ने बताया कि वह सुनील के साथ पार्क में बैठी थी। इसी दौरान तीन से चार अज्ञात युवक वहां पहुंचे। किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर हमलावरों में से एक ने चाकू निकालकर सुनील और देवकी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना के बाद सभी आरोपित मौके से फरार हो गए।

पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि महिला के बयान के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की जा रही है।

पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि विवाद किस वजह से हुआ और हमलावर कौन थे। भारत नगर थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

|
आज का राशिफल

बुद्घि व धन का दुरूपयोग न करें। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। भ्रातृपक्ष में विरोध की संभावना है। आय-व्यय समान रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यर्थ प्रपंच में समय न गंवाकर काम पर ध्यान दीजिए। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। मान-सम्मान में वृद्घि होगी। शुभांक-2-5-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 28°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़