Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
29 Jul, 2026

अंडे की दुकान पर हाथ लगने से शुरू हुआ विवाद, लाठी-डंडों से पीटकर युवक की हत्या

जयपुर में मामूली कहासुनी ने लिया खूनी रूप, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आठ घंटे में आरोपियों को पकड़ा

जयपुर, 29 जुलाई।

मानसरोवर थाना क्षेत्र में अंडा लेने के दौरान हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गुर्जर की थड़ी स्थित सुलभ कॉम्प्लेक्स के पास शराब के नशे में धुत युवकों ने टायल-मार्बल कारीगर की लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर एक बाल अपचारी को भी निरुद्ध किया है।

पुलिस के अनुसार, गुर्जर की थड़ी स्थित सुलभ कॉम्प्लेक्स के पीछे आरोपी मनीष कुमार सोलंकी, रमजान अली, रोहित यादव और उनका नाबालिग साथी शराब पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने नाबालिग को पास की दुकान से अंडे लाने भेजा। दुकान पर टायल-मार्बल कारीगर बलबीर का हाथ गलती से नाबालिग से टच हो गया, जिस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

नाबालिग ने वापस जाकर अपने साथियों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद आरोपी लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और बलबीर पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों के साथ भी मारपीट की गई। हमले में गंभीर रूप से घायल बलबीर को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। डीसीपी (दक्षिण) राजर्षि राज के निर्देश पर गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आठ घंटे में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में मनीष कुमार सोलंकी, रमजान अली और रोहित यादव शामिल हैं। पुलिस के अनुसार मनीष और रमजान के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।

|
आज का राशिफल

बुद्घि व धन का दुरूपयोग न करें। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। भ्रातृपक्ष में विरोध की संभावना है। आय-व्यय समान रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यर्थ प्रपंच में समय न गंवाकर काम पर ध्यान दीजिए। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। मान-सम्मान में वृद्घि होगी। शुभांक-2-5-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 28°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़