Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
29 Jul, 2026

पुरानी रंजिश में अधेड़ की कुल्हाड़ी से हत्या, पांच पर केस दर्ज

हमीरपुर के कैंथा गांव में खेत में पशु चरा रहे व्यक्ति पर जानलेवा हमला, मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में हुई मौत।

हमीरपुर, 29 जुलाई।

राठ कोतवाली क्षेत्र के कैंथा गांव में पुरानी रंजिश के चलते खेत में पशु चरा रहे एक अधेड़ की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति ने मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार कैंथा गांव निवासी वीरपाल लोधी खेत में पशु चरा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव के सुघर सिंह, रोहित, मोहित समेत पांच लोग वहां पहुंचे और पुरानी रंजिश को लेकर विवाद करने लगे। विवाद बढ़ने पर आरोपितों ने वीरपाल पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उनके हाथ, पैर और सिर पर गंभीर चोटें आईं।

घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल वीरपाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राठ ले गए। सूचना पर क्षेत्राधिकारी राजीव प्रताप सिंह और कोतवाली प्रभारी अनूप कुमार सिंह भी अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर वीरपाल को मेडिकल कॉलेज रेफर किया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कोतवाली प्रभारी अनूप कुमार सिंह ने बताया कि विपिन की शिकायत पर सुघर सिंह, मोहित, रोहित समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई हैं। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस सतर्कता बरत रही है।

|
आज का राशिफल

बुद्घि व धन का दुरूपयोग न करें। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। भ्रातृपक्ष में विरोध की संभावना है। आय-व्यय समान रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यर्थ प्रपंच में समय न गंवाकर काम पर ध्यान दीजिए। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। मान-सम्मान में वृद्घि होगी। शुभांक-2-5-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 28°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़