दतिया, 29 जुलाई।
दतिया से कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है। शीर्ष अदालत ने उनकी सजा पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है।
सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से पूर्व विधायक को झटका लगा है। कोर्ट ने सजा स्थगित करने की मांग को स्वीकार नहीं किया।

















