Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
29 Jul, 2026

डेटा गायब होने के विवाद में मोबाइल सेंटर में तोड़फोड़, केस दर्ज

ग्राहक पर कर्मचारी से अभद्रता, जातिसूचक टिप्पणी और सेंटर में तोड़फोड़ का आरोप; पुलिस ने बीएनएस और एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज किया मामला।

राजगढ़, 29 जुलाई।

देहात ब्यावरा थाना क्षेत्र स्थित राजगढ़ बायपास चौराहा पर एक मोबाइल सेंटर में मोबाइल का डेटा गायब होने के विवाद को लेकर तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। सेंटर पर कार्यरत कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं और एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार इंदिरा नगर कॉलोनी निवासी अंकित (23) पुत्र रामबाबू जाटव मोबाइल सेंटर पर कार्यरत है। उसकी शिकायत के मुताबिक ग्राम झरकड़ियाखेड़ी, थाना करनवास निवासी गोपाल यादव एक दिन पहले अपने मोबाइल की चार्जिंग पिन ठीक कराने के लिए सेंटर पर आया था।

बुधवार को मोबाइल लेने पहुंचे ग्राहक ने आरोप लगाया कि उसके मोबाइल का डेटा गायब हो गया है और उसमें कथित रूप से मौजूद तीन लाख रुपये भी नहीं रहे। शिकायत के अनुसार कर्मचारी द्वारा समझाने का प्रयास करने पर आरोपित आक्रोशित हो गया और कथित रूप से जातिसूचक अपशब्द कहने लगा।

आरोप है कि इसके बाद उसने कुर्सी उठाकर मोबाइल सेंटर में तोड़फोड़ कर दी। घटना में दो कंप्यूटर स्क्रीन, बायोमैट्रिक मशीन सहित अन्य उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए। शिकायत में यह भी कहा गया है कि जाते समय आरोपित ने जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपित के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं और एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पूरी होने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

|
आज का राशिफल

बुद्घि व धन का दुरूपयोग न करें। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। भ्रातृपक्ष में विरोध की संभावना है। आय-व्यय समान रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यर्थ प्रपंच में समय न गंवाकर काम पर ध्यान दीजिए। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। मान-सम्मान में वृद्घि होगी। शुभांक-2-5-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 28°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़