भोपाल, 29 जुलाई।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर वल्लभ भवन में मूंग खरीदी को लेकर गठित मंत्री समूह और विभिन्न किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच बुधवार को चर्चा शुरू हुई। बैठक का उद्देश्य किसानों की समस्याओं का समाधान निकालने और सभी पक्षों की सहमति से आगे की रणनीति तय करना है।
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में शुरू हुई, जिसमें किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपनी बात मंत्री समूह के सामने रखी। सरकार की ओर से भी किसानों के सुझाव सुनकर समाधान तलाशने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।
सरकार का प्रयास है कि मूंग खरीदी से जुड़े मुद्दों पर संवाद के माध्यम से व्यावहारिक और सर्वसम्मत रास्ता निकाला जाए। बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा जारी है।

















