Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

नागरिक समस्याएँ
29 Jul, 2026

भोपाल में एक दिन में साइबर ठगी, हादसे, चोरी और मारपीट समेत कई मामले दर्ज

शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में साइबर अपराध, सड़क हादसे, गुमशुदगी और चोरी की घटनाओं पर पुलिस ने दर्ज किए प्रकरण, जांच जारी।

भोपाल, 29 जुलाई।

राजधानी भोपाल में बुधवार को साइबर ठगी, सड़क हादसों, चोरी, मारपीट, गुमशुदगी और कानून व्यवस्था से जुड़े कई मामले सामने आए। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दर्ज इन मामलों में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, साइबर ठगी के मामलों में बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की पड़ताल की जा रही है।

कमला नगर थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते मिले अमन रैकवार के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 36-बी के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

अशोका गार्डन क्षेत्र के 16 वर्षीय जुग्गा की बीमारी के दौरान हमीदिया अस्पताल में मौत हो गई। वहीं, अवधपुरी निवासी 46 वर्षीय महेश वर्मा का हार्ट अटैक से निधन हो गया। इसके अलावा कजलिखेड़ा की 32 वर्षीय वैशाली शर्मा ने सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। तीनों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पिपलानी थाना क्षेत्र से 73 वर्षीय मोतीलाल बसोड़ के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि एक अज्ञात व्यक्ति उन्हें अपने साथ ले गया था, जिसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं, बागसेवनियां क्षेत्र से 68 वर्षीय पुष्पा भारद्वाज के लापता होने पर भी पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

शहर में साइबर ठगी के दो मामले भी सामने आए। टी नगर क्षेत्र में मोबाइल नंबर और बिल अपडेट कराने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 1.13 लाख रुपये की ठगी की गई। वहीं, कोलार में बिल अपडेट के नाम पर एक अन्य व्यक्ति के खाते से 2.23 लाख रुपये निकाल लिए गए। दोनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बागसेवनियां में कार का हॉर्न बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद के बाद मारपीट का मामला दर्ज हुआ। वहीं, सूखी सेवनियां में जमीन विवाद को लेकर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

बिलखिरिया थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर से करीब 3.50 लाख रुपये कीमत की कार चोरी होने का मामला भी दर्ज किया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। उधर, परवलिया थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल अमन मैरोठ की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

|
आज का राशिफल

बुद्घि व धन का दुरूपयोग न करें। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। भ्रातृपक्ष में विरोध की संभावना है। आय-व्यय समान रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यर्थ प्रपंच में समय न गंवाकर काम पर ध्यान दीजिए। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। मान-सम्मान में वृद्घि होगी। शुभांक-2-5-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 28°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़