Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

टॉप न्यूज़
29 Jul, 2026

2 अगस्त से शुरू होगा ‘नशा मुक्त युवा संकल्प अभियान’, प्रधानमंत्री करेंगे शुभारंभ

देशभर में 10 हजार स्थानों पर एक साथ शपथ कार्यक्रम होंगे, एक करोड़ से अधिक युवा नशामुक्त भारत का संकल्प लेंगे।

नई दिल्ली, 29 जुलाई।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 2 अगस्त को ‘विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ करेंगे। ‘माय भारत’ के नेतृत्व में शुरू होने वाले इस राष्ट्रव्यापी अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशा मुक्त भारत के मिशन से जोड़ना और मादक पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ जनभागीदारी पर आधारित व्यापक जन आंदोलन तैयार करना है।

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अनुसार प्रधानमंत्री युवाओं से नशे के विरुद्ध देशव्यापी अभियान का नेतृत्व करने का आह्वान करेंगे। इस पहल के माध्यम से जागरूकता, सामुदायिक सहभागिता और निरंतर जनभागीदारी को बढ़ावा देते हुए युवाओं को नशामुक्त भारत के साझा राष्ट्रीय अभियान से जोड़ा जाएगा।

प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद देशभर में करीब 10 हजार स्थानों पर एक साथ शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें एक करोड़ से अधिक युवा नशा मुक्ति की शपथ लेकर समाज को नशामुक्त बनाने और राष्ट्र निर्माण में स्वयंसेवक के रूप में योगदान देने का संकल्प लेंगे।

इस अभियान में ‘माय भारत’ के स्वयंसेवकों के अलावा राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), युवा क्लब, स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, गैर-सरकारी संगठन, औद्योगिक संस्थान और 125 से अधिक आध्यात्मिक संस्थाएं भाग लेंगी। सरकार का दावा है कि यह मादक पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ युवाओं की अगुवाई वाला देश के सबसे बड़े जन अभियानों में शामिल होगा।

सरकार के अनुसार यह अभियान केवल जागरूकता तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे 100 सप्ताह तक चलने वाले जनभागीदारी अभियान के रूप में संचालित किया जाएगा। प्रत्येक रविवार को युवाओं के नेतृत्व में खेल प्रतियोगिताएं, पैदल मार्च, ध्यान सत्र, सांस्कृतिक कार्यक्रम, कला एवं रचनात्मक प्रतियोगिताएं, नुक्कड़ नाटक और जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित होंगी। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना, नशे के दुष्प्रभावों के प्रति समाज को जागरूक करना और युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देना है।

अभियान में उल्लेखनीय योगदान देने वाले स्वयंसेवकों और संगठनों को 50वें, 75वें और 100वें सप्ताह पर सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने युवाओं और सामाजिक संगठनों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील करते हुए कहा कि ‘विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति नशा मुक्त युवा हैं’ का संदेश देश को विकसित भारत-2047 के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

|
आज का राशिफल

बुद्घि व धन का दुरूपयोग न करें। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। भ्रातृपक्ष में विरोध की संभावना है। आय-व्यय समान रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यर्थ प्रपंच में समय न गंवाकर काम पर ध्यान दीजिए। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। मान-सम्मान में वृद्घि होगी। शुभांक-2-5-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 28°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़