Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

नेपाल
31 Jul, 2026

नेपाल सुनसरी गोलीकांड में समझौता, मृतकों को शहीद दर्जा देने पर सहमति

नेपाल के सुनसरी गोलीकांड में सरकार और मृतकों के परिजनों के बीच सात बिंदुओं पर समझौता हुआ है।

काठमांडू, 31 जुलाई।

नेपाल के सुनसरी जिले के कप्तानगंज में पुलिस गोलीबारी में दो युवकों की मौत के मामले में सरकार और मृतकों के परिवारों के बीच सात बिंदुओं पर सहमति बन गई है। यह समझौता गुरुवार देर रात हुआ।

समझौते के दौरान सरकार और दोनों मृतकों के परिजन मौजूद रहे। सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए गए, जिसमें मृतकों के परिवारों की मांगों और सरकार की जिम्मेदारियों को शामिल किया गया है।

समझौते के तहत नेपाल सरकार दोनों युवकों को शहीद घोषित करने की प्रक्रिया शुरू करेगी। इसके अलावा दोनों पीड़ित परिवारों को 10-10 लाख नेपाली रुपये की राहत राशि दी जाएगी और घटना की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया गया है।

सरकार ने देवानगंज गांवपालिका स्थित मदरसे की कानूनी स्थिति की जांच शुरू करने और वहां मौजूद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है। साथ ही दोनों परिवारों के एक-एक योग्य सदस्य को सरकारी रोजगार देने पर भी सहमति बनी है।

समझौते में मृतकों की याद में स्थानीय सरकार के सहयोग से क्षेत्र में उपयुक्त स्थान पर स्मारक पार्क बनाने का निर्णय भी लिया गया है। दोनों मृतकों का अंतिम संस्कार शुक्रवार दोपहर 2 बजे किया जाएगा।

|
आज का राशिफल

अपने हितैषी समझे जाने वाले ही पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। पठन पाठन में स्थिति कमजोर रहेगी। किसी से वाद-विवाद अथवा कहासुनी होने का भय रहेगा। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। जल्दबाजी में कोई भूल संभव है। आय-व्यय समान्य रहेगा। शुभांक-5-7-9

आज का मौसम

भोपाल

24° / 29°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़