Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

सेलिब्रिटी गॉसिप
30 Jul, 2026

कोलकाता की सड़कों पर उतरी साई पल्लवी, मणिरत्नम की फिल्म की शूटिंग शुरू

मणिरत्नम की आगामी तमिल फिल्म की शूटिंग कोलकाता में शुरू हो गई है, जिसमें विजय सेतुपति और साई पल्लवी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

कोलकाता, 30 जुलाई।

मशहूर फिल्म निर्देशक मणिरत्नम इन दिनों कोलकाता में अपनी आने वाली तमिल फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में विजय सेतुपति और साई पल्लवी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। बुधवार सुबह शुरू हुआ फिल्मांकन अगले कुछ दिनों तक शहर के अलग-अलग स्थानों पर जारी रहेगा।

शूटिंग के दौरान महाकरण यानी राइटर्स बिल्डिंग के पास साई पल्लवी को स्कूटी चलाते हुए एक दृश्य फिल्माया गया। इसके बाद धर्मतला ट्राम डिपो में फिल्म के कुछ दृश्य शूट किए गए, जहां अभिनेत्री ने ट्राम के अंदर शॉट दिया।

फिल्म की शूटिंग देखने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक मौके पर पहुंचे। साई पल्लवी ने प्रशंसकों का मुस्कुराकर अभिवादन किया। कुम्हारटोली में शूटिंग के दौरान उन्होंने प्रशंसकों के साथ सेल्फी भी ली।

इसके बाद फिल्म शूटिंग प्रिंसेप घाट में भी की गई, जहां सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। आने वाले दिनों में शहर के प्रमुख स्थानों में शामिल पार्क स्ट्रीट पर भी फिल्मांकन किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, इस फिल्म की शूटिंग कोलकाता में करीब 10 दिनों तक चलेगी।

फिल्म का संगीत ऑस्कर विजेता संगीतकार ए. आर. रहमान तैयार कर रहे हैं। इससे पहले मणिरत्नम वर्ष 2004 में फिल्म 'युवा' की शूटिंग भी कोलकाता में कर चुके हैं। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, अजय देवगन, विवेक ओबेरॉय, रानी मुखर्जी, करीना कपूर और ईशा देओल जैसे कलाकार शामिल थे।

|
आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-1-5-7

आज का मौसम

भोपाल

26° / 36°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़