Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
30 Jul, 2026

नोएडा में छत से गिरकर 20 वर्षीय युवक की मौत, जांच शुरू

नोएडा के लखनावली गांव में छत से गिरने के बाद 20 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत हो गई, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नोएडा, 30 जुलाई।

नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र के लखनावली गांव में एक 20 वर्षीय युवक की छत से गिरने के बाद संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, जीशान पुत्र नादिर निवासी मेहंदीपुर, थाना मसूरी, गाजियाबाद लखनावली गांव में अपने परिचित के घर ठहरे हुए थे। बीती रात वह अचानक छत से नीचे गिर गए। घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

थाना सूरजपुर पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाते हुए शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस युवक की मौत की परिस्थितियों की जांच कर रही है।

|
आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-1-5-7

आज का मौसम

भोपाल

26° / 36°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़