गुवाहाटी, 30 जुलाई।
असम सरकार के शिक्षा विभाग ने बाढ़ प्रभावित जिलों के विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें भेजने की प्रक्रिया शुरू की है। इसका उद्देश्य प्रभावित छात्रों को समय पर अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराना है।
शिक्षा मंत्री रणोज पेगू ने गुरुवार को पुस्तकों से भरे वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पहले चरण में सात ट्रकों के जरिए 1.61 लाख निःशुल्क किताबें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए भेजी गई हैं।
सरकार की इस पहल से बाढ़ प्रभावित विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी। छात्रों को जरूरी पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराकर उनकी शिक्षा व्यवस्था को सुचारू रखने का प्रयास किया जा रहा है।

















