गुवाहाटी, 30 जुलाई।
असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने कहा है कि राज्य सरकार बाढ़ की स्थिति के बीच लोगों की सुरक्षा और जीवन को प्राथमिकता देते हुए काम कर रही है। साथ ही असम की पहचान और सुरक्षा बनाए रखने के लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने बताया कि घुसपैठ के खिलाफ अभियान के तहत बुधवार रात 18 घुसपैठियों को वापस भेजा गया है। उन्होंने कहा कि राज्य की सुरक्षा और अस्मिता की रक्षा के लिए यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार सतर्कता से कोई समझौता नहीं करेगी। घुसपैठ रोकने का अभियान लगातार सख्ती के साथ जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हर स्तर पर सक्रिय है।

















