Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
30 Jul, 2026

चोरी के जेवर से गोल्ड लोन लेने वाले मां-बेटे समेत तीन गिरफ्तार

बलरामपुर में चोरी के जेवर बैंक में गिरवी रखकर 3.80 लाख रुपये का गोल्ड लोन लेने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बलरामपुर, 30 जुलाई।

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में चोरी के जेवर बैंक में गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में पुलिस ने मां, बेटे और बहन को गिरफ्तार किया है। शंकरगढ़ पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, शंकरगढ़ निवासी अर्पण कुमार उरांव ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 31 दिसंबर 2025 को दोपहर से शाम के बीच उनके घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर, तीन हजार रुपये नकद और दो सीसीटीवी कैमरे चोरी कर लिए थे। चोरी हुए सामान की कीमत करीब चार लाख रुपये बताई गई थी।

जांच के दौरान पुलिस को सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र में दर्ज एक अन्य चोरी के मामले से अहम सुराग मिले। पूछताछ में आनंद पन्ना ने शंकरगढ़ क्षेत्र में भी साथी आकाश गाइडिन के साथ चोरी करना स्वीकार किया।

इसके बाद पुलिस ने आकाश गाइडिन से पूछताछ की। जांच में सामने आया कि चोरी किए गए सोने के जेवर उसकी मां नीलिमा गाइडिन के माध्यम से अंबिकापुर स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन बैंक में गिरवी रखे गए थे।

पुलिस के मुताबिक, जेवरों के बदले 3.80 लाख रुपये का गोल्ड लोन लिया गया था। इस राशि में से 20 हजार रुपये आरोपी की बहन मंजूषा पन्ना के खाते में भी भेजे गए थे।

पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने आकाश गाइडिन (23), नीलिमा गाइडिन (38) और मंजूषा पन्ना (31) को गिरफ्तार किया। तीनों सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच के दौरान चोरी की पूरी साजिश का खुलासा हुआ है और गिरवी रखे गए जेवरों को लेकर आगे की कार्रवाई जारी है।

|
आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-1-5-7

आज का मौसम

भोपाल

26° / 36°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़