Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
30 Jul, 2026

शेयर मुनाफे का झांसा देकर बुजुर्ग से 2.35 करोड़ की ठगी

नोएडा में साइबर अपराधियों ने शेयर ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का लालच देकर बुजुर्ग से करोड़ों रुपये ठग लिए, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

नोएडा, 30 जुलाई।

नोएडा में साइबर अपराधियों ने शेयर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर एक 73 वर्षीय बुजुर्ग से 2 करोड़ 35 लाख 51 हजार 136 रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर क्राइम थाने में दर्ज कराई है।

पुलिस के अनुसार, सेक्टर-21 स्थित जलवायु विहार सोसाइटी निवासी आनंद को 10 जून 2026 को व्हाट्सएप के जरिए शेयर बाजार में निवेश का प्रस्ताव भेजा गया था। आरोपियों ने उन्हें ट्रेडिंग खाता खोलने के लिए फॉर्म उपलब्ध कराया, जिसे उन्होंने वास्तविक समझकर पूरा किया।

इसके बाद आरोपियों ने केवाईसी के नाम पर आधार कार्ड, पैन कार्ड और फोटो की जानकारी ली। उन्हें एक ट्रेडिंग एप्लीकेशन डाउनलोड करने के लिए कहा गया। आरोपियों ने दावा किया कि कम कीमत पर शेयर खरीदकर अगले दिन बेचने पर 5 प्रतिशत तक मुनाफा मिलेगा।

पीड़ित के अनुसार, 15 जून से 21 जुलाई के बीच उन्होंने अलग-अलग खातों में कुल साइबर ठगी की रकम के रूप में 2 करोड़ 35 लाख 51 हजार 136 रुपये ट्रांसफर कर दिए। एप्लीकेशन पर उनकी रकम 6 करोड़ रुपये से अधिक दिखाई जा रही थी।

जब उन्होंने 1 करोड़ 85 लाख रुपये निकालने की कोशिश की तो आरोपियों ने टैक्स के नाम पर 62 लाख 51 हजार 136 रुपये और जमा करने को कहा। यह राशि देने के बाद भी उनसे 37 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग की गई, जिसके बाद उन्हें ठगी का शक हुआ।

पीड़ित ने मुंबई के दादर जाकर संबंधित कंपनी के लोगों से संपर्क किया, जहां उन्हें पता चला कि वह ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार हो चुके हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वहीं नोएडा में साइबर अपराध के दो अन्य मामलों में भी शिकायत दर्ज की गई है। सेक्टर-50 निवासी विनोद कुमार यादव ने आरोप लगाया कि बिना अनुमति उनके क्रेडिट कार्ड से जिओमार्ट पर लेन-देन कर 7 लाख 10 हजार 499 रुपये निकाल लिए गए।

एक अन्य मामले में सपना बाग ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके बैंक खाते से बिना जानकारी के 18 लाख 55 हजार 867 रुपये निकाल लिए गए। उन्होंने बताया कि उन्होंने किसी को ओटीपी, पिन या बैंकिंग जानकारी साझा नहीं की थी।

पुलिस को आशंका है कि इन मामलों में डिजिटल माध्यम से धोखाधड़ी की गई है। सभी मामलों की जांच जारी है।

|
आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-1-5-7

आज का मौसम

भोपाल

26° / 36°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़