Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
30 Jul, 2026

बांदा में जुए के अड्डे पर छापा, आठ आरोपी गिरफ्तार

बांदा में पुलिस ने जुए के अड्डे पर कार्रवाई करते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार कर 2.06 लाख रुपये समेत कई सामान बरामद किए हैं।

बांदा, 30 जुलाई।

बांदा में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत कोतवाली देहात पुलिस ने जुए के अड्डे पर छापेमारी कर आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से जुआ खेलते आरोपियों को पकड़कर उनके पास से नकदी और अन्य सामान बरामद किया।

पुलिस के अनुसार, बुधवार देर शाम मुखबिर से सूचना मिली थी कि मवई बाईपास रोड स्थित नशा मुक्ति केंद्र के पास कुछ लोग हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलने के बाद महोखर चौकी प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान आठ जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में महोखर निवासी प्रिन्सू, विवेक, राजेश, शिवप्रकाश, अनूप, अर्जुन, शिवम और राजपूत नगर निवासी रंजीत शामिल हैं। पुलिस ने मौके से 52 ताश के पत्ते, नकदी 2 लाख 6 हजार 610 रुपये, एक मोटरसाइकिल, तीन कार और नौ मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि अपराध और संगठित गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

|
आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-1-5-7

आज का मौसम

भोपाल

26° / 36°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़