नोएडा, 30 जुलाई।
नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में 56 वर्षीय व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, जयंती प्रकाश (56) पुत्र जयपाल सिंह बीती रात गौर सिटी मॉल के पास पैदल जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात बाइक चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से जयंती प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

















