Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
30 Jul, 2026

नोएडा में कारोबारी की कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप समेत सामान चोरी

नोएडा में चोरों ने कारोबारी की कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप, नकदी और जरूरी दस्तावेजों से भरा बैग चोरी कर लिया।

नोएडा, 30 जुलाई।

नोएडा के फेस-3 थाना क्षेत्र में एक कारोबारी की कार का शीशा तोड़कर चोरों ने बैग समेत कई कीमती सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है।

पुलिस के अनुसार, सेक्टर-71 स्थित शिव शक्ति अपार्टमेंट निवासी शिवकुमार यादव मैन पावर सप्लाई की फर्म चलाते हैं। वह बीती रात सेक्टर-121 की सर्विस रोड पर गए थे। उन्होंने अपनी कार सड़क किनारे खड़ी की और पास में किसी व्यक्ति से मिलने चले गए। कुछ समय बाद जब वह वापस लौटे तो कार का शीशा टूटा हुआ मिला।

जांच करने पर पता चला कि कार की सीट पर रखा बैग चोरी हो चुका था। बैग में लैपटॉप, 7 हजार रुपये, बाइक की चाबी और फर्म से जुड़े दस्तावेज रखे थे। सामान नहीं मिलने पर पीड़ित ने फेस-3 थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

|
आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-1-5-7

आज का मौसम

भोपाल

26° / 36°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़