Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

पश्चिम बंगाल
31 Jul, 2026

मेदिनीपुर में एक अगस्त से शुरू होगी डिजिटल जनगणना, नागरिकों को खुद ऑनलाइन विवरण भरने का मिलेगा विकल्प

मेदिनीपुर में एक अगस्त से शुरू होने वाली वर्ष 2027 की डिजिटल जनगणना के तहत नागरिकों को ऑनलाइन जानकारी दर्ज करने का अवसर मिलेगा और दस हजार कर्मियों की तैनाती की गई है।

मेदिनीपुर, 31 जुलाई।

आगामी वर्ष 2027 की जनगणना का कार्य आगामी एक अगस्त से आरंभ होने जा रहा है, जिसकी विशेषता यह है कि यह पूरी प्रक्रिया पहली मर्तबा पूर्ण रूप से डिजिटल माध्यम से संपन्न होगी। इस नई व्यवस्था के तहत एक से पंद्रह अगस्त तक देश के आम नागरिक इंटरनेट के जरिए खुद अपनी तमाम जानकारियां ऑनलाइन पोर्टल पर भर सकेंगे, जिसके उपरांत कर्मचारी घर-घर जाकर आंकड़ों का संकलन करेंगे। जिन लोगों द्वारा पहले ही डिजिटल ब्योरा दर्ज करवा दिया जाएगा, उन्हें केवल अपना वह विवरण अधिकारियों को दिखाना होगा, जबकि जो ऐसा करने में असमर्थ रहेंगे, उन्हें कर्मियों द्वारा पूरा सहयोग प्रदान किया जाएगा।

इस राष्ट्रव्यापी सर्वेक्षण के दौरान नागरिकों को कुल चौंतीस सवालों के जवाब देने होंगे, जिसमें परिवार के सदस्यों की कुल संख्या, मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल और चार पहिया वाहनों समेत तमाम सामाजिक एवं घरेलू जानकारियां शामिल हैं। पश्चिम मेदिनीपुर जिला प्रशासन के प्रयासों से कलेक्ट्रेट परिसर में एक विशेष कार्यालय और आम जनता की सहायता के लिए हेल्प डेस्क भी स्थापित किया जा चुका है, साथ ही मास्टर ट्रेनर्स और बीडीओ का प्रशिक्षण भी सफलतापर्वक पूरा कर लिया गया है।

जिलाधिकारी बिजिन कृष्णा ने बीती शाम एक प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी साझा करते हुए बताया कि खड़गपुर, घाटाल और मेदिनीपुर के तमाम प्रखंडों व स्थानीय निकायों में यह महत्वपूर्ण अभियान शुरू किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंद्रह अगस्त तक ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात फील्ड स्टाफ घर-घर जाकर पड़ताल करेगा, जिसके लिए पूरे जिले में करीब दस हजार गणनाकर्मियों की तैनाती की गई है। जिला प्रशासन ने इस वृहद अभियान को सफल बनाने के लिए क्षेत्र के सभी नागरिकों से बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की पुरजोर अपील की है।

|
आज का राशिफल

अपने हितैषी समझे जाने वाले ही पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। पठन पाठन में स्थिति कमजोर रहेगी। किसी से वाद-विवाद अथवा कहासुनी होने का भय रहेगा। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। जल्दबाजी में कोई भूल संभव है। आय-व्यय समान्य रहेगा। शुभांक-5-7-9

आज का मौसम

भोपाल

24° / 29°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़