Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

राजनीति
31 Jul, 2026

अभाविप की केंद्रीय कार्यसमिति बैठक एर्नाकुलम में, शिक्षा नीति और छात्रसंघ चुनाव पर होगी चर्चा

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की केंद्रीय कार्यसमिति बैठक 1-2 अगस्त को केरल के एर्नाकुलम में होगी। बैठक में शिक्षा नीति, छात्रसंघ चुनाव, सदस्यता अभियान और संगठन विस्तार जैसे मुद्दों पर मंथन किया जाएगा।

तिरुवनंतपुरम, 31 जुलाई।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की केंद्रीय कार्यसमिति बैठक एक और दो अगस्त को केरल के एर्नाकुलम में आयोजित की जाएगी। बैठक में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन, छात्रसंघ चुनाव, सदस्यता अभियान, संगठन विस्तार और आगामी वर्ष की कार्ययोजना सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी।

अभाविप के अनुसार, बैठक में देशभर से राष्ट्रीय पदाधिकारी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री, प्रमुख कार्यकर्ता और विभिन्न आयामों के प्रमुख एवं संयोजक शामिल होंगे। इसमें संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ राष्ट्रीय और समसामयिक विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

बैठक में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन, प्रांत, विभाग और जिला स्तर के अभ्यास वर्गों की समीक्षा, राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस कार्यक्रमों का मूल्यांकन, नगर कार्यकारिणी गठन, सदस्यता अभियान-2026 और विद्यालय, महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय स्तर पर परिसर इकाइयों के विस्तार की रणनीति तैयार की जाएगी।

इसके अलावा छात्रसंघ चुनाव-2026, युवती सम्मेलन, छात्रा कार्य, जनजातीय विद्यार्थी कार्य और अन्य संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा भी होगी।

अभाविप ने बताया कि संगठन के प्रमुख अभियानों ‘स्क्रीन टाइम टू एक्टिविटी टाइम’, ‘वंदे मातरम् के 150 वर्ष’, संत शिरोमणि रविदास जी के 650वें प्राकट्य वर्ष, श्री गुरु तेगबहादुर जी के 350वें बलिदान वर्ष और आपातकाल विरोधी आंदोलन के 50 वर्ष से जुड़े कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की जाएगी।

अभाविप के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि एर्नाकुलम में होने वाली यह बैठक संगठन की आगामी दिशा तय करने वाली महत्वपूर्ण बैठक होगी। उन्होंने कहा कि बैठक में शिक्षा, संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और राष्ट्रीय कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं के लिए स्पष्ट कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

|
आज का राशिफल

अपने हितैषी समझे जाने वाले ही पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। पठन पाठन में स्थिति कमजोर रहेगी। किसी से वाद-विवाद अथवा कहासुनी होने का भय रहेगा। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। जल्दबाजी में कोई भूल संभव है। आय-व्यय समान्य रहेगा। शुभांक-5-7-9

आज का मौसम

भोपाल

24° / 29°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़