Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

रक्षा व सुरक्षा
31 Jul, 2026

एयर मार्शल संदीप थरेजा बने सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाओं के नए महानिदेशक

केंद्र सरकार ने एयर मार्शल संदीप थरेजा को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाओं का नया महानिदेशक नियुक्त किया है। वह 31 अगस्त 2026 से पदभार संभालेंगे।

नई दिल्ली, 31 जुलाई।

केंद्र सरकार ने एयर मार्शल संदीप थरेजा (एसएम, वीएसएम एवं बार) को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाओं (डीजीएएफएमएस) का नया महानिदेशक नियुक्त किया है। वह 31 अगस्त 2026 की दोपहर से यह जिम्मेदारी संभालेंगे। वर्तमान में वह डायरेक्टर जनरल मेडिकल सर्विसेज़ (एयर) के पद पर कार्यरत हैं और सर्जन वाइस एडमिरल आरती सरीन के सेवानिवृत्त होने के बाद पदभार ग्रहण करेंगे।

पुणे स्थित आर्म्ड फोर्सेस मेडिकल कॉलेज (एएफएमसी) के पूर्व छात्र एयर मार्शल थरेजा को दिसंबर 1986 में भारतीय वायु सेना की चिकित्सा शाखा में कमीशन मिला था। उन्होंने मेडिसिन में एमडी और एम्स, नई दिल्ली से गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी में डीएम की उपाधि प्राप्त की। उन्हें ‘सर्वश्रेष्ठ डीएम छात्र पुरस्कार’ से भी सम्मानित किया जा चुका है।

करीब चार दशक के सैन्य चिकित्सा अनुभव के दौरान उन्होंने डीजीएएफएमएस कार्यालय में वरिष्ठ सलाहकार (मेडिसिन), मिलिट्री हॉस्पिटल पठानकोट के कमांडेंट, कमांड हॉस्पिटल लखनऊ के कमांडेंट, आर्म्ड फोर्सेस मेडिकल कॉलेज पुणे के निदेशक एवं कमांडेंट तथा डायरेक्टर जनरल मेडिकल सर्विसेज़ (एयर) सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं।

डायरेक्टर जनरल मेडिकल सर्विसेज़ (एयर) के रूप में उन्होंने परिचालन चिकित्सा तैयारियों को मजबूत करने के साथ गगनयान मानव अंतरिक्ष मिशन की चिकित्सा तैयारियों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में ‘भीष्म क्यूब’ जैसी पहल को भी परिचालन स्तर पर लागू किया गया।

एयर मार्शल थरेजा एक चिकित्सक, शिक्षाविद और शोधकर्ता के रूप में भी प्रतिष्ठित हैं। उन्होंने 50 से अधिक वैज्ञानिक शोध-पत्र प्रकाशित किए हैं और कई स्नातकोत्तर एवं सुपर-स्पेशियलिटी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया है। उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें सेना पदक (एसएम), विशिष्ट सेवा पदक (वीएसएम) और विशिष्ट सेवा पदक पर बार से सम्मानित किया जा चुका है।

|
आज का राशिफल

अपने हितैषी समझे जाने वाले ही पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। पठन पाठन में स्थिति कमजोर रहेगी। किसी से वाद-विवाद अथवा कहासुनी होने का भय रहेगा। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। जल्दबाजी में कोई भूल संभव है। आय-व्यय समान्य रहेगा। शुभांक-5-7-9

आज का मौसम

भोपाल

24° / 29°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़