Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
01 Aug, 2026

जीआरपी-आरपीएफ ने तीन चोरी के मोबाइल के साथ आरोपी को दबोचा

जबलपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में चोरी के तीन मोबाइल फोन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

जबलपुर, 01 अगस्त।

मध्य प्रदेश के जबलपुर में जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में चोरी के तीन मोबाइल फोन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत 62 हजार रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है।

जीआरपी थाना प्रभारी संजीवनी राजपूत ने बताया कि 31 जुलाई को रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि प्लेटफॉर्म क्रमांक-1 के कटनी छोर पर एक युवक चोरी के मोबाइल बेचने की कोशिश कर रहा है। सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान पंकज मेहरा उर्फ टीकू (23) निवासी बरमानकला, थाना सुआतला, जिला नरसिंहपुर के रूप में बताई। तलाशी के दौरान उसके पास से बिना सिम के तीन मोबाइल फोन बरामद हुए, जिनमें एक रियलमी नार्जो, एक रियलमी और एक वनप्लस कंपनी का मोबाइल शामिल है। आरोपी इन मोबाइल फोन से जुड़े कोई वैध दस्तावेज या खरीद का बिल प्रस्तुत नहीं कर सका।

थाना प्रभारी के अनुसार ई-रक्षक एप से की गई जांच में आरोपी के खिलाफ पहले से भी आपराधिक प्रकरण दर्ज होने की जानकारी मिली है। पुलिस ने तीनों मोबाइल फोन जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में संजीवनी राजपूत के नेतृत्व में जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

|
आज का राशिफल

लेन-देन में स्पष्टता बनाये रखें। घर के सदस्य मदद करेंगे और साथ ही आर्थिक बदहाली से भी मुक्ति मिलने लगेगी। कोई प्रिय वस्तु या नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। राजकीय कार्यों से लाभ। बिगड़ा कार्य बनेगा। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

24° / 28°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़