ताइपे, 2 अगस्त।
भारत की तन्वी शर्मा ने बैडमिंटन में अपना पहला बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर खिताब जीत लिया है। उन्होंने आज ताइपे ओपन सुपर महिला एकल के फाइनल में वियतनाम की छठी वरीयता प्राप्त गुयेन थुई लिन्ह को 21-16, 21-16 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
17 वर्षीय तन्वी इस जीत के साथ ताइपे ओपन की सबसे कम उम्र की चैंपियन बन गई हैं। उन्होंने इस उपलब्धि के साथ ताइवान की ताई त्ज़ू यिंग का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया।
तन्वी शर्मा साइना नेहवाल के बाद ताइपे ओपन महिला एकल का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी भी बन गई हैं। इससे पहले साइना ने 2008 में यह उपलब्धि हासिल की थी।













