नरसिंहपुर, 2 अगस्त।
मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल आज नरसिंहपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह शासकीय जिला अस्पताल में नई डायलसिस मशीनों का शुभारंभ करेंगे। साथ ही एमएलबी स्कूल में अटल टिंकरिंग लैब और विभिन्न स्थानों पर आरोग्यम स्वास्थ्य केंद्रों का लोकार्पण भी करेंगे।
जारी कार्यक्रम के अनुसार मंत्री सुबह 10 बजे सदर मढ़िया प्रांगण पहुंचेंगे। यहां वह पूजा-अर्चना के बाद डोम शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे।
इसके बाद सुबह 11 बजे शासकीय जिला अस्पताल में डायलसिस मशीनों का शुभारंभ किया जाएगा। दोपहर 12:15 बजे एमएलबी स्कूल में अटल टिंकरिंग लैब का उद्घाटन करेंगे। इसी दौरान नगर पालिका चौराहा स्थित गन्ना लिए किसान की प्रतिमा का भी लोकार्पण होगा।
दोपहर 2:10 बजे मंत्री करेली विकासखंड के ग्राम उमरिया-चिनकी पहुंचकर आरोग्यम उप स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद दोपहर 3:10 बजे ग्राम केरपानी में आरोग्यम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन करेंगे। सभी कार्यक्रमों के बाद वह शाम 4 बजे केरपानी से भोपाल के लिए रवाना होंगे।














