Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

असम
02 Aug, 2026

असम बाढ़ राहत के लिए रिलायंस फ़ाउंडेशन ने दिए 21 करोड़ रुपये

रिलायंस फ़ाउंडेशन ने असम में बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 21 करोड़ रुपये का योगदान दिया है।

गुवाहाटी, 2 अगस्त।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने बताया कि रिलायंस फ़ाउंडेशन की संस्थापक एवं चेयरपर्सन नीता अंबानी ने ऊपरी असम में हाल में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 21 करोड़ रुपये का योगदान दिया है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर साझा संदेश में नीता अंबानी और रिलायंस फ़ाउंडेशन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य पर संकट आने के समय यह संस्था लगातार असम के लोगों के साथ खड़ी रही है।

डॉ. सरमा ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान भी रिलायंस फ़ाउंडेशन ने राज्य के लोगों को समय पर सहायता उपलब्ध कराई थी। उन्होंने विश्वास जताया कि यह आर्थिक सहयोग बाढ़ प्रभावित परिवारों के राहत एवं पुनर्वास कार्यों को और मजबूत करेगा।

मुख्यमंत्री के अनुसार, आर्थिक सहायता के अलावा रिलायंस फ़ाउंडेशन की टीमें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भोजन, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाएं, आपातकालीन आश्रय और पशुधन से जुड़ी सहायता भी उपलब्ध करा रही हैं।

डॉ. सरमा ने असम के लोगों के प्रति दिखाई गई संवेदना, सहयोग और समर्थन के लिए नीता अंबानी और रिलायंस फ़ाउंडेशन का हृदय से आभार व्यक्त किया।

|
आज का राशिफल

लेन-देन में स्पष्टता बनाये रखें। घर के सदस्य मदद करेंगे और साथ ही आर्थिक बदहाली से भी मुक्ति मिलने लगेगी। कोई प्रिय वस्तु या नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। राजकीय कार्यों से लाभ। बिगड़ा कार्य बनेगा। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

24° / 28°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़