Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

सरकार व नीतियाँ
02 Aug, 2026

मोदी ने शुरू किया नशा मुक्त युवा अभियान, 100 सप्ताह चलेगा जनजागरण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान' की शुरुआत करते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने और 100 सप्ताह के जनभागीदारी अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।

नई दिल्ली, 2 अगस्त।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान' की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विकसित भारत की दिशा में आगे बढ़ते देश के लिए युवाओं का शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से मजबूत और आत्मविश्वास से भरपूर होना बेहद आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस अभियान के साथ नशे के खिलाफ 100 सप्ताह तक चलने वाला देशव्यापी जनभागीदारी कार्यक्रम शुरू होगा। इसके तहत हर रविवार देशभर में जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, ताकि लोगों की भागीदारी बढ़े और नशा मुक्त समाज के निर्माण को गति मिले।

उन्होंने कहा कि नशे की लत व्यक्ति को उसके लक्ष्य से भटका देती है और उसके सपनों को पूरा करने में सबसे बड़ी बाधा बनती है। उनका कहना था कि यह केवल परिवारों को ही नहीं तोड़ती, बल्कि देश की शक्ति को भी कमजोर करती है। उन्होंने युवाओं से नशे के दुष्परिणामों को समझने और इससे पूरी तरह दूर रहने की अपील की।

प्रधानमंत्री ने परिवारों से आग्रह किया कि सामाजिक संकोच के कारण नशे की समस्या को छिपाने के बजाय समय रहते सहायता लें। उन्होंने खुलकर संवाद करने, विशेषज्ञों से सलाह लेने और चिकित्सकीय सहयोग का उपयोग करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि परिवारों को ऐसा वातावरण बनाना चाहिए, जहां शुरुआती संकेतों की समय पर पहचान हो सके और बच्चों को आवश्यक सहयोग मिल सके।

उन्होंने कहा कि सामाजिक दूरी बनाना, असामान्य व्यवहार करना, बातचीत से बचना, देर रात तक बाहर रहना या बार-बार पैसों की मांग करना नशे की लत के शुरुआती संकेत हो सकते हैं। उन्होंने स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के शिक्षकों से विद्यार्थियों के बीच नशे के दुष्प्रभावों पर नियमित चर्चा करने और जागरूकता अभियान चलाने की अपील भी की।

इस कार्यक्रम में देशभर के 28 हजार स्थानों से एक करोड़ से अधिक युवाओं ने भाग लिया। इसमें राज्यों के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय सेवा योजना और माई भारत के स्वयंसेवक, स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, युवा क्लब, गैर-सरकारी संगठनों तथा आध्यात्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि भी शामिल रहे।

|
आज का राशिफल

लेन-देन में स्पष्टता बनाये रखें। घर के सदस्य मदद करेंगे और साथ ही आर्थिक बदहाली से भी मुक्ति मिलने लगेगी। कोई प्रिय वस्तु या नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। राजकीय कार्यों से लाभ। बिगड़ा कार्य बनेगा। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

24° / 28°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़