नई दिल्ली, 2 अगस्त।
उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्री सईदोव बख्तियोर ओदिलोविच आज से 5 अगस्त तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच विभिन्न स्तरों पर मुलाकातें और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
यात्रा के दौरान वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राष्ट्रपति भवन में शिष्टाचार भेंट करेंगे। इसके अलावा उनकी विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के साथ भी बैठक निर्धारित है।
अपने दौरे के दौरान ओदिलोविच दिल्ली में आयोजित होने वाले एक व्यापार मंच के कार्यक्रम में भी भाग लेंगे।













