भुवनेश्वर, 03 अगस्त।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सोमवार को अपने तीन दिवसीय आधिकारिक ओडिशा दौरे पर भुवनेश्वर पहुंचीं। बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपटि और मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने उनका स्वागत किया।
दौरे के दौरान राष्ट्रपति कटक जिले के डमपाड़ा जाएंगी। यहां वह जगद्गुरु कृपालु महाराज विश्वविद्यालय का उद्घाटन करेंगी। यह कार्यक्रम उनके आधिकारिक दौरे का प्रमुख हिस्सा है।
राष्ट्रपति की यात्रा को ध्यान में रखते हुए भुवनेश्वर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन ने संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए हैं।
इसके साथ ही आवश्यकता के अनुसार यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किए गए हैं, ताकि राष्ट्रपति के कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा और आवागमन सुचारु रूप से बना रहे।
















