Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

मध्य प्रदेश
05 Aug, 2026

ग्वालियर में जल भराव का कलेक्टर ने लिया जायजा, त्वरित जल निकासी के दिए निर्देश

ग्वालियर में लगातार वर्षा के बाद बने जल भराव वाले क्षेत्रों का कलेक्टर रुचिका चौहान ने निरीक्षण कर अधिकारियों को तत्काल जल निकासी और स्थायी समाधान की दिशा में कार्रवाई के निर्देश दिए।

ग्वालियर, 5 अगस्त।

ग्वालियर में पिछले 24 घंटे के दौरान हुई लगातार वर्षा के बाद कई क्षेत्रों में बने जल भराव की स्थिति का बुधवार को कलेक्टर रुचिका चौहान ने नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल जल निकासी सुनिश्चित करने और आवश्यक स्थानों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सूर्य नमस्कार तिराहा पहुंचकर कलेक्टर ने जल भराव की स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को मशीनरी लगाकर शीघ्र जल निकासी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां आवश्यकता हो, वहां स्थायी समाधान की दिशा में भी प्रभावी कदम उठाए जाएं। नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने भी मौके पर मौजूद अमले को जेसीबी और अन्य मशीनों के माध्यम से जल निकासी तेज करने के निर्देश दिए।

इसके बाद यूनीपेच फैक्ट्री रोड और डीडी नगर क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन स्थानों पर अस्थायी अतिक्रमण के कारण जल भराव की स्थिति बन रही है, वहां आवश्यक कार्रवाई कर समस्या का समाधान किया जाए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों से भी चर्चा कर स्थिति की जानकारी ली।

कलेक्टर रुचिका चौहान ने नगर निगम आयुक्त से कहा कि शहर में जहां भी अतिरिक्त मशीनरी की आवश्यकता हो, वहां निगम के संसाधनों के साथ जरूरत पड़ने पर किराए से भी मशीनें उपलब्ध कराई जाएं, ताकि जल निकासी का कार्य तेजी से पूरा हो सके।

हरिशंकरपुरम कॉलोनी के निरीक्षण के दौरान स्थानीय पार्षद अर्पणा पाटिल ने कई स्थानों पर जल भराव की जानकारी दी। इस पर नगर निगम आयुक्त ने बताया कि स्थायी समाधान के लिए आवश्यक सीवर लाइन के मिलान कार्य को स्वीकृति मिल चुकी है और इसे शीघ्र पूरा किया जाएगा।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि वर्षाकाल के दौरान नगर निगम कंट्रोल रूम सक्रिय रूप से कार्य करे और जहां से भी जल भराव की सूचना मिले, वहां तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही शहर में भविष्य में ऐसी स्थिति से बचाव के लिए स्थायी कार्ययोजना तैयार कर आवश्यक कदम उठाने के निर्देश भी दिए।

|
वीडियो फीचर

भोपाल में CM मोहन यादव ने छात्रों से की खास बातचीत।


UGC Bill

आज का राशिफल

कहीं रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। जमीन जायदाद का लाभ भी हो सकता है। श्रम साध्य कार्यों में सफल होंगे। भय तथा शत्रुहानि की आशंका रहेगी। शुभांक-5-6-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 31°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़