भोपाल, 5 अगस्त।
मध्य प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने बुधवार को भोपाल स्थित बोधी परियोजना कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जल संसाधन विभाग के 81 नवनियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मंत्री तुलसीराम सिलावट ने सभी नवनियुक्त कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी पूरी निष्ठा, लगन और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा विभाग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सक्रिय योगदान दें।
इस अवसर पर प्रमुख अभियंता विनोद देवड़ा, बोधी परियोजना के मुख्य अभियंता आर.आर. मीना तथा अधीक्षण यंत्री आशीष महाजन भी मौजूद रहे।
विभाग के अनुसार, वर्ष 2020 से अब तक जल संसाधन विभाग में कुल 1305 कर्मचारियों को नियुक्तियां दी जा चुकी हैं। इनमें 952 नवीन नियुक्तियां और 353 अनुकंपा नियुक्तियां शामिल हैं।














