Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

मध्य-पूर्व
06 Aug, 2026

कुवैत ने देश के इकलौते ईरानी स्कूल का लाइसेंस रद्द किया, संचालन पर रोक

कुवैत सरकार ने देश के एकमात्र ईरानी निजी स्कूल का लाइसेंस रद्द कर उसके संचालन पर रोक लगा दी है और नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश भी बंद कर दिए हैं।

कुवैत सिटी, 06 अगस्त।

कुवैत सरकार ने देश में संचालित एकमात्र ईरानी निजी स्कूल का शैक्षणिक लाइसेंस निरस्त करते हुए उसके संचालन पर रोक लगा दी है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार यह कदम ईरान के साथ हालिया तनाव और संघर्ष के बाद उठाया गया है।

शिक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी के मुताबिक, शिक्षा मंत्री के निर्देश पर स्कूल का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। हालांकि, सरकार की ओर से जारी आधिकारिक आदेश में इस कार्रवाई के पीछे किसी विशेष कारण का उल्लेख नहीं किया गया है।

सरकारी निर्देश के अनुसार आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए स्कूल में नए विद्यार्थियों के प्रवेश पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। साथ ही अभिभावकों से अपने बच्चों का दाखिला किसी अन्य मान्यता प्राप्त विद्यालय में कराने के लिए कहा गया है।

फिलहाल कुवैती प्रशासन ने इस निर्णय पर विस्तृत टिप्पणी नहीं की है। हालांकि, इस कदम को क्षेत्र में बने सुरक्षा हालात और हाल के भूराजनैतिक घटनाक्रम के संदर्भ में देखा जा रहा है।

|
वीडियो फीचर

भोपाल में CM मोहन यादव ने छात्रों से की खास बातचीत।


UGC Bill

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

24° / 30°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़