Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

राजनीति
06 Aug, 2026

देवेंद्रनाथ महतो का अनशन जारी, सोनम वांगचुक ने खत्म होने की खबरों का किया खंडन

सोनम वांगचुक ने स्पष्ट किया कि देवेंद्रनाथ महतो ने आमरण अनशन समाप्त नहीं किया है और वह केवल नमक मिला पानी लेकर अपनी भूख हड़ताल जारी रखे हुए हैं।

रांची, 06 अगस्त।

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने झारखंड लोक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो के आमरण अनशन समाप्त होने की खबरों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि महतो ने अपना अनशन खत्म नहीं किया है और वह केवल नमक मिला पानी ले रहे हैं।

गुरुवार को जारी बयान के अनुसार, वीडियो कॉल पर हुई बातचीत के दौरान सोनम वांगचुक ने देवेंद्रनाथ महतो की स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए उन्हें नमक मिला पानी पीने की सलाह दी थी। इसके बाद कुछ माध्यमों में अनशन समाप्त होने की खबरें सामने आईं, जिन्हें उन्होंने भ्रामक बताया।

अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किए गए संदेश में सोनम वांगचुक ने कहा कि देवेंद्रनाथ महतो पिछले पांच दिनों से लगातार भूख हड़ताल पर हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि महतो ने अब तक अन्न ग्रहण नहीं किया है और उनका आमरण अनशन पहले की तरह जारी है। साथ ही सरकार से छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र सकारात्मक पहल करने की अपील भी की।

वहीं, देवेंद्रनाथ महतो ने बताया कि जेपीएससी-जेएसएससी सहित विभिन्न छात्र मांगों को लेकर चल रहा सत्याग्रह आंदोलन गुरुवार को 13वें दिन में प्रवेश कर गया। उन्होंने कहा कि उनकी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल भी पांचवें दिन जारी है और जब तक छात्रों की मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन और आमरण अनशन जारी रहेगा।

|
वीडियो फीचर

भोपाल में CM मोहन यादव ने छात्रों से की खास बातचीत।


UGC Bill

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

24° / 30°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़