नई दिल्ली, 16 अगस्त।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी आज यूजीसी नेट जून 2026, सीएसआईआर नेट और आईसीएआर की प्रवेश व अखिल भारतीय प्रतियोगी परीक्षाओं की अस्थायी उत्तर कुंजी जारी करेगी।
एजेंसी के अनुसार, इन परीक्षाओं की अस्थायी उत्तर कुंजी उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। अभ्यर्थी वेबसाइट के माध्यम से इसे देख सकेंगे।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे परीक्षा से जुड़ी जानकारी के लिए केवल एजेंसी की ओर से जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।















