Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
शिक्षा
17 Aug, 2026

एनटीए ने यूजीसी-नेट की अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाएं दोबारा कराने का किया ऐलान

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने प्रश्नपत्रों में गड़बड़ियों की शिकायतों के बाद यूजीसी-नेट के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र विषयों की परीक्षाएं सितंबर में दोबारा कराने की घोषणा की है।

नई दिल्ली, 17 अगस्त।

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने विभिन्न यूजीसी-नेट परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों में कई प्रकार की गड़बड़ियां पाए जाने की शिकायतों के बाद, तीन प्रमुख विषयों की परीक्षाओं को दोबारा कराने का बड़ा फैसला लिया है। एनटीए की घोषणा के मुताबिक अंग्रेजी विषय की परीक्षा अब आगामी 9 सितंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक पहली पाली में संपन्न होगी, जबकि कॉमर्स विषय की परीक्षा भी इसी दिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक दूसरी पाली में आयोजित की जाएगी। इसके अलावा, समाजशास्त्र (सोशियोलॉजी) की परीक्षा 10 सितंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रथम पाली में कराई जाएगी।

इससे पहले एनटीए द्वारा यूजीसी-नेट जून 2026 की मुख्य परीक्षाएं देश भर में कुल 87 विभिन्न विषयों के अंतर्गत जूनियर रिसर्च फेलोशिप, सहायक प्रोफेसर पद की पात्रता और पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए 22 जून से 30 जून के दौरान आयोजित की गई थीं।

छात्रों और अभ्यर्थियों द्वारा प्राप्त शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए एनटीए ने इन त्रुटियों की गहराई से जांच-पड़ताल करने के लिए एक विशेष समिति का गठन किया था। इस जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में सिफारिश की थी कि पूरी प्रक्रिया की निष्पक्षता बनाए रखने और त्रुटिहीन परीक्षा संपन्न कराने के हित में इन तीनों विषयों की परीक्षाओं को रद्द करके दोबारा आयोजित किया जाना चाहिए।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़