Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
शिक्षा
17 Aug, 2026

रिश्वत लेते जम्मू-कश्मीर पुलिस का उपनिरीक्षक गिरफ्तार, दस हजार रुपये की घूस का मामला

सीबीआई ने जम्मू के जानीपुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक दानिश हामिद को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

नई दिल्ली, 17 अगस्त।

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के उपनिरीक्षक दानिश हामिद को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी जम्मू के जानीपुर थाने में तैनात था।

सीबीआई के अनुसार, उपनिरीक्षक ने वैवाहिक विवाद से जुड़े मामले में शिकायतकर्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं करने के बदले 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। बातचीत के बाद वह 10 हजार रुपये लेने पर सहमत हो गया।

शिकायत के आधार पर सीबीआई ने 16 अगस्त को मामला दर्ज किया। इसके बाद एजेंसी ने रिश्वत लेते पकड़ने के लिए जाल बिछाया।

सीबीआई के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान उपनिरीक्षक को शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगते और स्वीकार करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़