Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
शिक्षा
19 Aug, 2026

एनटीए में बड़ा बदलाव: 600 विशेषज्ञों को हटाया गया, प्रश्नपत्र जांच के लिए लागू होगी चार चरणों की सुरक्षा व्यवस्था

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने सुरक्षा और पारदर्शिता को मजबूत करने के लिए 600 विशेषज्ञों को हटाकर नए विशेषज्ञों को शामिल किया है और चार चरणों की जांच प्रणाली लागू की है।

नई दिल्ली, 19 अगस्त।

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी यानी एनटीए ने अपनी आंतरिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए करीब 600 पुराने विशेषज्ञों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है और उनकी जगह नए विशेषज्ञों को अपने साथ जोड़ा है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी साझा करते हुए बताया कि परीक्षा के प्रश्नपत्रों की सघन जांच को और अधिक पुख्ता करने के उद्देश्य से एनटीए द्वारा चार चरणों वाली एक बेहद मजबूत व्यवस्था लागू की जा रही है। इसके साथ ही एनटीए अगले दो से तीन हफ्तों के भीतर 20 से 25 नए अधिकारियों को भी अपनी टीम में शामिल करेगा। इसके अलावा, एनटीए के कार्यालयों को नई इमारत में स्थानांतरित किया जा रहा है, जहां सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए सीआईएसएफ के जवानों को तैनात किया जाएगा।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी के कड़े निर्देशों के बाद परीक्षाओं के निष्पक्ष और सुचारू संचालन के वास्ते सभी आवश्यक सुरक्षा उपायों और ढांचागत सुविधाओं को धरातल पर उतारने का बड़ा फैसला लिया गया है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़