Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
शेयर बाज़ार
18 Sep, 2026

कच्चे तेल की गिरती कीमतों से ग्लोबल शेयर बाजारों में उछाल

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच अमेरिकी, यूरोपीय और एशियाई शेयर बाजारों में तेजी का रुख देखने को मिल रहा है।

नई दिल्ली, 18 सितंबर।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में नरमी का असर वैश्विक शेयर बाजारों पर सकारात्मक रूप से दिखाई दे रहा है। दुनिया के कई प्रमुख बाजारों में खरीदारी का रुख बना हुआ है। अमेरिकी बाजार पिछले कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स में भी आज मजबूती देखी जा रही है। यूरोपीय बाजारों में खरीदारी रही और एशियाई बाजार भी अधिकांश तौर पर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।

वॉल स्ट्रीट के प्रमुख सूचकांकों को कच्चे तेल की कीमतों में कमजोरी से समर्थन मिला। डाउ जॉन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.61 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ। एसएंडपी 500 में 85.95 अंक यानी 1.14 प्रतिशत की तेजी रही और यह 7,637.76 अंक पर पहुंच गया। नैस्डैक 439.87 अंक यानी 1.69 प्रतिशत चढ़कर 26,418.30 अंक पर बंद हुआ।

डाउ जॉन्स फ्यूचर्स में भी आज तेजी का रुख है। यह 115.25 अंक यानी 0.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ 51,893.29 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

यूरोपीय बाजारों में भी पिछले सत्र में खरीदारी का जोर रहा। एफटीएसई 127.67 अंक यानी 1.18 प्रतिशत की उछाल के साथ 10,816.14 अंक पर बंद हुआ। सीएसी में 0.57 प्रतिशत की बढ़त दर्ज हुई और यह 8,186.93 अंक पर रहा। डीएएक्स 178.96 अंक यानी 0.70 प्रतिशत चढ़कर 25,716.71 अंक पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों में आज नौ में से सात प्रमुख सूचकांक हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। दो सूचकांक कमजोरी के साथ लाल निशान में हैं। गिफ्ट निफ्टी 0.01 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 23,330 अंक पर है। जकार्ता कंपोजिट 0.39 प्रतिशत फिसलकर 6,437.11 अंक पर पहुंच गया।

स्ट्रेट्स टाइम्स में 0.13 प्रतिशत की मजबूती है और यह 5,645.75 अंक पर कारोबार कर रहा है। सेट कंपोजिट 0.17 प्रतिशत बढ़कर 1,585.97 अंक पर पहुंच गया है। कोस्पी में 168.36 अंक यानी 2.51 प्रतिशत की जोरदार तेजी आई है और यह 6,883.77 अंक पर पहुंच गया।

निक्केई में भी मजबूत बढ़त देखने को मिल रही है। यह 1,034.75 अंक यानी 1.61 प्रतिशत चढ़कर 65,171 अंक पर कारोबार कर रहा है। ताइवान वेटेड इंडेक्स 644.35 अंक यानी 1.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ 46,932.35 अंक पर पहुंच गया है।

शंघाई कंपोजिट 1.04 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,916.07 अंक पर कारोबार कर रहा है। हैंग सेंग में 156.71 अंक यानी 0.63 प्रतिशत की बढ़त है और यह 24,761 अंक के स्तर पर पहुंच गया है।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़