Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
शेयर बाज़ार
18 Sep, 2026

घरेलू शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच तेजी, सेंसेक्स 74,458 और निफ्टी 23,314 पर

घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती बिकवाली के बाद खरीदारी लौटने से सेंसेक्स और निफ्टी सुबह 10:30 बजे तक 0.19 प्रतिशत की बढ़त में कारोबार कर रहे थे।

नई दिल्ली, 18 सितंबर।

घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच मजबूती बनी हुई है। सेंसेक्स और निफ्टी ने बढ़त के साथ शुरुआत की, लेकिन बाजार खुलने के बाद कुछ समय के लिए बिकवाली हावी हो गई। इससे दोनों प्रमुख सूचकांक नीचे आए। इसके बाद खरीदारी बढ़ने से बाजार ने फिर रफ्तार पकड़ ली। सुबह 10:30 बजे तक सेंसेक्स और निफ्टी दोनों 0.19 प्रतिशत की बढ़त में कारोबार कर रहे थे।

बीएसई सेंसेक्स 260.65 अंक यानी 0.35 प्रतिशत चढ़कर 74,575.24 अंक पर खुला। शुरुआती बिकवाली के कारण पहले 20 मिनट में यह 74,375.07 अंक तक फिसल गया। इसके बाद खरीदारी लौटने से सेंसेक्स में सुधार आया। सुबह 10:30 बजे यह 144.10 अंक यानी 0.19 प्रतिशत की मजबूती के साथ 74,458.69 अंक पर कारोबार कर रहा था।

एनएसई निफ्टी ने भी 64.10 अंक यानी 0.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,334.70 अंक पर कारोबार शुरू किया। शुरुआती बिकवाली के चलते यह कुछ ही देर में 23,286.60 अंक तक नीचे आ गया। बाद में लिवाली बढ़ने से सूचकांक ने नुकसान की भरपाई की। सुबह 10:30 बजे निफ्टी 43.45 अंक यानी 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,314.05 अंक पर था।

सुबह 10:30 बजे तक बाजार में 2,948 शेयरों में कारोबार हो रहा था। इनमें 2,156 शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में और 792 शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में थे। सेंसेक्स के 30 शेयरों में 16 शेयर बढ़त पर और 14 शेयर गिरावट पर कारोबार कर रहे थे। निफ्टी के 50 शेयरों में 29 शेयर हरे निशान में और 21 शेयर लाल निशान में थे।

प्रमुख कंपनियों में डॉ. रेड्डीज लेबोरेटरीज, एटरनल, अल्ट्राटेक सीमेंट, जेएसडब्ल्यू स्टील और इंटरग्लोब एविएशन के शेयर 2.38 प्रतिशत से 1.54 प्रतिशत तक मजबूत रहे। दूसरी ओर, टीएमपीवी, टीसीएस, टेक महिंद्रा, इंफोसिस और एचसीएल टेक्नोलॉजी के शेयर 2.80 प्रतिशत से 0.99 प्रतिशत तक की गिरावट में कारोबार कर रहे थे।

इससे पहले गुरुवार को सेंसेक्स 21.86 अंक यानी 0.03 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 74,314.59 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी 53 अंक यानी 0.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,270.60 अंक के स्तर पर बंद हुआ था।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़