Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
हरियाणा
25 Sep, 2026

एशियन गेम्स में कांस्य जीतकर लौटीं सुचिका तरियाल, गुरुग्राम में हुआ सम्मान

एशियन गेम्स-2026 में एमएमए की महिला 60 किलोग्राम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली सुचिका तरियाल का गुरुग्राम के नेहरू स्टेडियम में सम्मान किया गया।

गुरुग्राम, 25 सितंबर।

जापान के आइची-नागोया में आयोजित 20वें एशियन गेम्स-2026 में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (एमएमए) की महिला 60 किलोग्राम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर लौटी सुचिका तरियाल का शुक्रवार को गुरुग्राम में स्वागत और सम्मान किया गया। भारत के लिए इस खेल में पहला एशियन गेम्स पदक हासिल करने वाली सुचिका गुरुग्राम खेल विभाग में जूनियर प्रशिक्षक हैं।

नेहरू स्टेडियम में आयोजित सम्मान समारोह में गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा ने सुचिका तरियाल को सम्मानित किया। उन्होंने उनकी उपलब्धि को देश और प्रदेश के लिए गौरव का विषय बताया। उन्होंने कहा कि सुचिका ने मेहनत, लगन, अनुशासन और संघर्ष के दम पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का गौरव बढ़ाया है।

मुकेश शर्मा ने कहा कि एमएमए में भारत का यह पहला एशियन गेम्स पदक है, इसलिए सुचिका की उपलब्धि विशेष महत्व रखती है। उन्होंने कहा कि खेलों में सफलता के पीछे वर्षों की मेहनत, निरंतर अभ्यास और अनुशासन के साथ कठिन परिस्थितियों से मुकाबला करने का जज्बा होता है।

उन्होंने कहा कि सुचिका की उपलब्धि गुरुग्राम और हरियाणा के अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। उन्होंने कहा कि स्पष्ट लक्ष्य और निरंतर मेहनत के जरिए प्रदेश की प्रतिभाएं अंतरराष्ट्रीय खेल मंचों पर देश का प्रतिनिधित्व कर सकती हैं।

मुकेश शर्मा ने कहा कि हरियाणा सरकार खेलों और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए खेल सुविधाओं और ढांचे को मजबूत करने पर काम कर रही है। खिलाड़ियों को प्रशिक्षण, खेल सुविधाएं और प्रतिस्पर्धा के लिए आवश्यक वातावरण उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि खेल नीति का उद्देश्य केवल पदक जीतने वाले खिलाड़ियों तक सीमित नहीं है, बल्कि गांवों और शहरों में मौजूद प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देना भी है।

कार्यक्रम में जिला खेल अधिकारी आरती कोहली सहित खेल विभाग के अधिकारी, प्रशिक्षक, खिलाड़ी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

|
वीडियो फीचर

Make in India के 12 साल: मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और डिफेंस में भारत की बड़ी छलांग #india


नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india

सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

आज का राशिफल

अपने हितैषी समझे जाने वाले ही पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। नये-नये व्यापारिक अनुबंध होंगे। किसी से वाद-विवाद अथवा कहासुनी होने का भय रहेगा। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। जल्दबाजी में कोई भूल संभव है। आय-व्यय की स्थिति समान्य रहेगी। शुभांक-5-7-8

आज का मौसम

भोपाल

19° / 23°

Patchy rain nearby / Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़