Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
जम्मू और कश्मीर
25 Sep, 2026

जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य दर्जा बहाल करने का प्रस्ताव विधानसभा में पेश, भाजपा का विरोध

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग वाला प्रस्ताव विधानसभा में पेश किया, जिस पर भाजपा सदस्यों ने विरोध किया।

श्रीनगर, 25 सितंबर।

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को विधानसभा में प्रदेश का पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग वाला प्रस्ताव पेश किया। प्रश्नकाल समाप्त होने के बाद उन्होंने केंद्र सरकार से पूर्ण राज्य का दर्जा तत्काल बहाल करने का आग्रह किया।

प्रस्ताव में कहा गया है कि सदन पहले 26 जून 2000 और 6 नवंबर 2024 को पारित प्रस्तावों के अलावा जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग करता है। साथ ही इस प्रस्ताव को भारत सरकार को भेजने का संकल्प लिया गया है।

26 जून 2000 को फारूक अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली सरकार ने जम्मू-कश्मीर में स्वायत्तता बहाल करने के लिए प्रस्ताव पारित किया था। इसके बाद 6 नवंबर 2024 को विधानसभा ने विशेष दर्जा बहाल करने की मांग वाला प्रस्ताव पारित किया था।

विधानसभा में वर्ष 2000 के प्रस्ताव का उल्लेख होते ही भाजपा सदस्यों ने विरोध शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि सदन में स्वायत्तता के मुद्दे पर चर्चा नहीं होने दी जाएगी।

इसके बाद भाजपा के सदस्य सदन के बीचों-बीच पहुंच गए। कुछ सदस्य सीटों पर चढ़ गए और नारेबाजी करने लगे। विरोध के दौरान कुछ सदस्यों ने मुख्यमंत्री द्वारा पेश किए गए प्रस्ताव को फाड़ दिया।

|
वीडियो फीचर

Make in India के 12 साल: मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और डिफेंस में भारत की बड़ी छलांग #india


नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india

सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

आज का राशिफल

अपने हितैषी समझे जाने वाले ही पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। नये-नये व्यापारिक अनुबंध होंगे। किसी से वाद-विवाद अथवा कहासुनी होने का भय रहेगा। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। जल्दबाजी में कोई भूल संभव है। आय-व्यय की स्थिति समान्य रहेगी। शुभांक-5-7-8

आज का मौसम

भोपाल

19° / 23°

Patchy rain nearby / Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़